विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन को अपने 49 पुराने अब्राम्स टैंक देगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन ने ये टैंक उसे दिए जाने का कुछ महीने पहले अनुरोध किया था।
यूक्रेन ने ये टैंक उसे दिए जाने का कुछ महीने पहले अनुरोध किया था।
मार्लेस ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया सरकार यूक्रेन को अपने अधिकतर अमेरिका निर्मित एम1ए1 टैंक दे रही है, जिनकी कीमत 24 करोड़ 50 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (16 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर) है। ऑस्ट्रेलिया में इनका स्थान 75 अगली पीढ़ी के एम1एक2 टैंकों का बेड़ा लेगा।
मार्लेस ने फरवरी में कहा था कि यूक्रेन को पुराने हो चुके टैंक देना उनकी सरकार के एजेंडे में नहीं है लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि वे इस मदद को अपनी सरकार के पिछले रुख से पीछे हटने के रूप में नहीं देखते।
मार्लेस ने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ से कहा, ‘‘हम यूक्रेन सरकार से इस मामले में लगातार बात कर रहे हैं कि हम उन्हें किस तरह से सर्वश्रेष्ठ सहायता दे सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने पास मौजूद सामग्री की समीक्षा करते हैं, हम इसकी प्रभावशीलता, इसकी स्थिति पर गौर करते हैं और हम यह समीक्षा करते हैं कि क्या यह कोई अंतर ला पाएगी, क्या इसे बरकरार रखा जा सकता है और क्या युद्ध में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है और अब्राम्स टैंक इन सभी मानदंडों पर खरे उतरते हैं।’’
ऑस्ट्रेलिया में यूक्रेन के राजदूत वासिल मायरोशनिचेंको ने विपक्षी सांसदों की इस आलोचना पर कोई टिप्पणी नहीं की कि टैंकों को पहले ही दान कर दिया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा, ‘‘यह समय पर की गई, बहुत ही महत्वपूर्ण और उद्देश्य के लिए बहुत ही उपयुक्त घोषणा है। हम सरकार के निर्णय का सम्मान करते हैं। यह आसान नहीं था और मुझे बहुत खुशी है कि सकारात्मक फैसला किया गया।’’
इसी के साथ रूस द्वारा 2022 में हमला किए जाने के बाद से यूक्रेन को ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई सैन्य सहायता का कुल मूल्य 1.3 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (86 करोड़ 60 अमेरिकी डॉलर) से अधिक हो गयी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)