देश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन के विश्वविद्यालय नवी मुंबई में स्थापित कर रहे हैं अपने परिसर : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों ने नवी मुंबई में अपने परिसर स्थापित करने के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

मुंबई, दो मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों ने नवी मुंबई में अपने परिसर स्थापित करने के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

फडणवीस ने यहां ‘विश्व श्रव्य, दृश्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन’ (वेव्स) में संवाददाताओं को बताया कि इन परियोजनाओं के तहत प्रत्येक परिसर में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

फडणवीस ने कहा कि ये परिसर नवी मुंबई में महाराष्ट्र के शहर और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल द्वारा बनाए जा रहे शिक्षा के केंद्र ‘एजुसिटी’ में स्थापित किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ‘एजुसिटी’ में विश्व की शीर्ष 100 रैंकिंग में शामिल 10 से 12 विश्वविद्यालयों के परिसर होंगे।

उन्होंने कहा कि ‘एजुसिटी’ में परिसर स्थापित करने के लिए तीन और विश्वविद्यालयों के साथ भी बातचीत पूरी हो गई है, साथ ही पांच अन्य विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ बातचीत जारी है।

फडणवीस ने ‘निफ्टी वेव्स सूचकांक’ शुरू करने के लिए एनएसई की सराहना की, जो एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स) क्षेत्र की 43 मीडिया और मनोरंजन कंपनियों को ट्रैक करता है। उन्होंने कहा कि इस कदम से इस क्षेत्र में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\