खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया दौरे से खुद का आकलन करने में मदद मिलेगी : महिला हॉकी कोच हरेंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे से टीम को खुद का आकलन करने में मदद मिलेगी और इस दौरे पर भविष्य को ध्यान में रखकर विभिन्न संयोजन आजमाये जायेंगे ।

पर्थ, 25 अप्रैल भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे से टीम को खुद का आकलन करने में मदद मिलेगी और इस दौरे पर भविष्य को ध्यान में रखकर विभिन्न संयोजन आजमाये जायेंगे ।

सलीमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम 26 और 27 अप्रैल को यहां आस्ट्रेलिया ए से और एक , तीन तथा चार मई को आस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से खेलेगी ।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए 16 मैचों में से दस आस्ट्रेलिया ने जीते जबकि तीन ड्रॉ रहे हैं ।

पेरिस ओलंपिक के लिये भारतीय महिला टीम के क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद यानेके शॉपमैन की जगह कोच बने हरेंद्र ने कहा ,‘‘ टीम ने बेंगलुरू में कड़ा अभ्यास किया है और इस दौरे से पता चलेगा कि हम कहां ठहरते हैं ।’’

हरेंद्र ने कहा ,‘‘ हमारा फोकस खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का एक्सपोजर देने , टीम की गहराई बढाने और नये संयोजन आजमाने पर है । आस्ट्रेलिया ए और सीनियर आस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ उनके मैदान पर खेलने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा और हम भविष्य के टूर्नामेंटों के लिये खुद को तैयार कर सकेंगे ।’’

भारत ने हाल ही में प्रो लीग में दो जीत दर्ज की और शूटआउट में नीदरलैंड को हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू