खेल की खबरें | जानी मानी हस्तियों सहित आस्ट्रेलिया ने दिग्गज क्रिकेटर वार्न को दी अंतिम विदाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 50,000 से ज्यादा की संख्या में उनके प्रशंसक उपस्थित थे जिन्होंने अपने नायक का निकनेम ‘वार्नी’ दोहराते हुए श्रद्धांजलि दी।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 50,000 से ज्यादा की संख्या में उनके प्रशंसक उपस्थित थे जिन्होंने अपने नायक का निकनेम ‘वार्नी’ दोहराते हुए श्रद्धांजलि दी।

यह उनकी घरेलू पिच थी जिसमें 2006 में वह 700 टेस्ट विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने थे और खेल के महान खिलाड़ियों में शामिल हुए थे।

सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक पूर्व लेग स्पिनर वार्न का इस महीने की शुरू में थाईलैंड के कोह समुई में छुट्टी मनाने के दौरान निधन हो गया था। माना जा रहा है कि इस 52 वर्षीय खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा था।

उन्हें सिर्फ क्रिकेट जगत ने ही नहीं बल्कि संगीत, अभिनय, व्यवसाय, गोल्फ, राजनीति, सर्फिंग, कॉमेडी, पोकर और अन्य क्षेत्र के दिग्गजों ने विदाई दी।

एल्टन जॉन ने ‘डोंट लेट द सन गो डाउन ऑन मी’ की ‘रेंडिशन’ वार्न के बच्चों - ब्रुक, समर और जैक्सन - को समर्पित की जो आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ उन्हें विदाई देने उपस्थित थे।

जॉन और साथी ब्रिटिश संगीतकार एड शीरन, रॉबी विलियम्स और कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन वीडियो के जरिये बड़ी स्क्रीन पर उपस्थिति हुए। आस्ट्रेलियाई गायक (और बहनें) कैली और डैनी मिनोग ने भी इसी तरह श्रद्धांजलि दी।

मार्टिन ने इस मौके के लिये पियानो से ‘यूलोजी’ बजाया और एक वीडियो में खुद उपस्थित नहीं होने के लिये माफी भी मांगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मध्य अमेरिका के दौरे पर हैं और पीछे काफी आवाजें आ रही हैं लेकिन मुझे लगता है कि इससे उसे फर्क नहीं पड़ेगा। मुझे लगता है कि शोर और शेन बहुत अच्छे दोस्त थे। ’’

आस्ट्रेलिया में जन्में पूर्व चैम्पियन गोल्फर ग्रेग नोरमैन ने वार्न के जुनून, ऊर्जा और जीवन के प्रति उनके उत्साह को याद करते हुए कहा, ‘‘वार्नी, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम बेहतरीन इंसान थे। ’’

अमेरिकी सर्फर कैली स्लेटर ने वार्न को ‘आस्ट्रेलियाई क्लासिक’ करार दिया।

सर्वकालिक महान स्पिनर गेंदबाज के अलावा कुछ लोग वार्न को ब्रिटिश फिल्म स्टार और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले के एक समय पुरूष मित्र रहने के लिये भी जानते थे।

हर्ले ने उनके निधन के बाद उन्हें ‘शेर दिल’ इंसान बताते हुए श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘यह बहुत ही क्रूर है कि जो लोग उन्हें प्यार करते थे, उन्हें अब कभी भी ‘लायन हग’ (झप्पी) नहीं मिलेगी। ’’

वह बुधवार को इस सभा में नहीं मौजूद नहीं थी।

अभिनेता ह्यू जैकमैन और एरिक बाना ने भी अपने मित्र को श्रद्धांजलि दी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ओर वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने भी सभा में उनके बारे में बात की।

वार्न का निजी अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सहित दर्जनों हस्तियां शामिल हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\