T20 World Cup 2020: आईसीसी ने कहा- आस्ट्रेलिया 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है तो स्थगित हुए टूर्नामेंट के विकट वैध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया अगर 2021 में भारत की जगह आईसीसी टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है तो अब स्थगित हो चुके टूर्नामेंट के टिकट वैध रहेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (Photo Credits: Facebook)

दुबई: आस्ट्रेलिया अगर 2021 में भारत की जगह आईसीसी टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है तो अब स्थगित हो चुके टूर्नामेंट के टिकट वैध रहेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को स्थगित करने के बाद अपनी वेबसाइट पर कहा कि अगर टूर्नामेंट को 2022 में आयोजित किया जाता है तो सभी टिकटधारक पूरी राशि वापस पाने के हकदार होंगे. Eng vs WI, Second Test: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रनों से हराया, सीरीज में की बराबरी

टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होना था लेकिन महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है. आईसीसी ने अब तक घोषणा नहीं की है कि कौन सा देश किस साल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा क्योंकि आयोजन से जुड़े कुछ मुद्दे हैं जिनका हल आस्ट्रेलिया और भारत को निकालना है. कोरोना वायरस का असर, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप एक साल के लिए टला

वैश्विक संस्था ने अपने टिकट साझेदार के जरिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी थी और काफी संख्या में टिकट बिक भी गए थे. आईसीसी ने कहा, ‘‘टिकटधारकों का अपने टिकट अपने पास बरकरार रखने के लिए स्वागत है अगर आस्ट्रेलिया 2021 में टूर्नामेंट की मेजबानी करता है तो टिकट खरीद चुके प्रशंसकों के लिए ये वैध रहेंगे और उनमें स्वत: ही नई तारीख आ जाएगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आस्ट्रेलिया 2022 में टूर्नामेंट की मेजबानी करता है तो टिकट खरीदने वालों को पूरी राशि लौटा दी जाएगी.’’ टूर्नामेंट की तारीखों की पुष्टि होने तक प्रशंसक टिकट रख सकते हैं. टिकट के पैसे लौटाने का आग्रह 15 दिसंबर तक किया जा सकता है और आनलाइन आवेदन के 30 दिन के भीतर इस पर काम किया जाएगा. हॉस्पिटैलिटी पैकेज भी 2021 में वैध रहेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट