विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारतीय मूल की लड़की के मामले में कानूनी चुनौती प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सोमवार को एक संघीय अदालत के उस ऐतिहासिक फैसले को लेकर अपनी कानूनी चुनौती की शुरुआत की जिसमें कहा गया था कि जलवायु परिवर्तन से भविष्य में बच्चों को होने वाले किसी नुकसान से बचाने संबंधी देखरेख की जिम्मेदारी सरकार की है।

मेलबर्न, 18 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सोमवार को एक संघीय अदालत के उस ऐतिहासिक फैसले को लेकर अपनी कानूनी चुनौती की शुरुआत की जिसमें कहा गया था कि जलवायु परिवर्तन से भविष्य में बच्चों को होने वाले किसी नुकसान से बचाने संबंधी देखरेख की जिम्मेदारी सरकार की है।

गत मई में मेलबर्न निवासी भारतीय मूल की हाईस्कूल की 17 वर्षीय छात्रा अंजलि शर्मा और सात अन्य किशोर पर्यावरणविदों ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई का नेतृत्व किया था।

न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, शर्मा और अन्य ने दलील दी थी कि पर्यावरण में लगातार हो रहे कार्बन उत्सर्जन की वजह से इस सदी के अंत तक जंगलों में भीषण आग, बाढ़, तूफान, बीमारी, आर्थिक क्षति और यहां तक कि मौत जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि पर्यावरण मंत्री सुसन ली को उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में विकरी कोयला खदान को विस्तारित करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने से रोका जाए।

न्यायाधीश मोर्देकई ब्रोमबर्ग ने हालांकि कोयला खदान परियोजना को विस्तारित करने की मंजूरी प्रदान कर दी थी।

हालांकि, उन्होंने अपने फैसले में यह भी कहा था कि जलवायु परिवर्तन से भविष्य में बच्चों को होने वाले किसी नुकसान से बचाने संबंधी देखरेख की जिम्मेदारी सरकार की है।

इस निर्णय को विश्वभर में किशोरों और जलवायु कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण जीत माना गया।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने जलवायु परिवर्तन से भविष्य में बच्चों को होने वाले किसी नुकसान से बचाने संबंधी देखरेख की जिम्मेदारी से संबंधित फैसले पर आज अपनी कानूनी चुनौती की शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू