विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया और चीन ने उच्च स्तरीय वार्ता शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह वार्ता दोनों देशों के बीच संबंधों में नरमी आने का संकेत है। इससे पहले दोनों देशों में मानवाधिकार, कोविड-19 की उत्पत्ति और व्यापार जैसे मुद्दों पर टकराव हो चुका है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह वार्ता दोनों देशों के बीच संबंधों में नरमी आने का संकेत है। इससे पहले दोनों देशों में मानवाधिकार, कोविड-19 की उत्पत्ति और व्यापार जैसे मुद्दों पर टकराव हो चुका है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख एवं पूर्व व्यापार मंत्री क्रेग एमर्सन ने कहा, ‘‘मैं द्विपक्षीय संबंधों में हाल में हुई सकारात्मक प्रगति का स्वागत करता हूं, लेकिन हम जानते हैं कि अभी इस दिशा में और काम करना बाकी है।’’

बीजिंग में आयोजित इस बैठक के दौरान व्यापार, दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध और सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत की जायेगी।

चीन के पूर्व विदेश मंत्री ली झाओक्सिंग ने कहा कि दोनों देशों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। ली ने कहा, ‘‘हमें व्यापार के उदारीकरण का पालन करना चाहिए और संयुक्त रूप से शीत युद्ध की मानसिकता, गुट आधारित टकराव और व्यापार संबंधी संरक्षणवाद का विरोध करना चाहिए।’’

चीन पश्चिमी देशों खासकर अमेरिका का विरोध करने में अक्सर उन शर्तों का इस्तेमाल करता रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान विदेश मंत्री पेनी वोंग ने पिछले साल अपनी पार्टी के चुनाव जीतने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों को स्थिर करने का आह्वान किया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के शिखर सम्मेलन के मौके पर चीन के प्रधानमंत्री ली कांग से मुलाकात की और बातचीत को सकारात्मक बताया।

(एपी)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड