देश की खबरें | 12 अगस्त : शाह आलम से संधि कर ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन में दखल की नींव रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में दर्ज है कि इस संधि के जरिए ईस्ट इंडिया कंपनी को देश की राजनीतिक और संवैधानिक व्यवस्था में दखल देने का अवसर मिल गया और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी। दरअसल शाह आलम ने इस संधि की मार्फत कंपनी को पूर्वी प्रांत बंगाल बिहार और उड़ीसा में बादशाह की तरफ से कर एकत्र करने के अधिकार सौंप दिए और उसके बाद कंपनी को अपने साम्राज्यवादी पंख फैलाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इतिहास में दर्ज है कि इस संधि के जरिए ईस्ट इंडिया कंपनी को देश की राजनीतिक और संवैधानिक व्यवस्था में दखल देने का अवसर मिल गया और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी। दरअसल शाह आलम ने इस संधि की मार्फत कंपनी को पूर्वी प्रांत बंगाल बिहार और उड़ीसा में बादशाह की तरफ से कर एकत्र करने के अधिकार सौंप दिए और उसके बाद कंपनी को अपने साम्राज्यवादी पंख फैलाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

देश दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | ओडिशा में 1876 नए COVID19 पॉजिटिव मामले आए सामनें, अब तक 305 संक्रमितों की हुई मौत: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1602 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार में मंत्री अबुल फज्ल को सलीम मिर्जा की शह पर कत्ल कर दिया गया। सलीम ने बाद में जहांगीर के नाम से मुगल सल्तनत संभाली।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: ऑपरेशन राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने निभाई अहम भूमिका, गहलोत सरकार के लिए बने संकटमोचक.

1765 : इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन में दखल की शुरुआत।

1831 : नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौता।

1833 : अमेरिका के शिकागो शहर की स्थापना।

1908 : हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1919 : भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।

1953 : यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।

1960 : नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1971 : सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।

1981 : आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।

1992 : उत्तरी अमेरिका के देशों अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता।

2006 : यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड