देश की खबरें | बरेली में श्मशान भूमि में औघड़ की गला रेत कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के परा मोहल्ले के पास एक श्मशान भूमि में एक औघड़ की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरेली(उप्र), 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के परा मोहल्ले के पास एक श्मशान भूमि में एक औघड़ की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देहात पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के परा मोहल्ले के श्मशान घाट में रहने वाले औघड़ बाबा भूषण नाथ (60) का मंगलवार की सुबह गला रेता हुआ शव मिला।

एसपी ने बताया कि सोमवार की रात किसी ने धारदार हथियार से बाबा की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि शमशान घाट में बाबा के साथ रहने वाले बाबा ओंकार नाथ से पूछताछ करने पर पुलिस ने पाया कि मंगलवार की सुबह जब बाबा भूषण नाथ हमेशा की तरह चाय पीने दुकान पर नहीं आए तो चाय दुकानदार ने भूरा नाम के व्यक्ति को उन्हें बुलाने भेजा।

पुलिस ने कहा कि श्मशान घाट पर पहुंचने पर भूरा ने उन्हें जोर से बुलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और उसने वापस लौटकर दुकानदार को बताया कि बाबा कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि बाद में जब दुकानदार भूरा के साथ मौके पर पहुंचा तो उन्हें खून से लथपथ बाबा का शव मिला। औघड़ के गले और शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\