जरुरी जानकारी | एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 0.60 प्रतिशत बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लघु वित्त संस्थान एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ग्राहकों के लिये सावधि जमा पर ब्याज 0.60 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर लघु वित्त संस्थान एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ग्राहकों के लिये सावधि जमा पर ब्याज 0.60 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है।

वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर आठ प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बढ़ी हुई ब्याज दरें 10 अक्टूबर, 2022 से प्रभाव में आ गयी हैं।

बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने खुदरा सावधि जमा पर ब्याज 0.60 प्रतिशत बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत कर दिया है। वरिष्ठ नागरिकों के मामले में इसे बढ़ाकर आठ प्रतिशत किया गया है।

जयपुर के लघु वित्त बैंक ने कहा कि मियादी जमा पर ब्याज में वृद्धि के साथ उद्योग में यह सबसे प्रतिस्पर्धी सावधि जमा दर हो गयी है। इससे ग्राहकों को उनकी जमा पर अधिकतम रिटर्न मिलेगा।

इसके अलावा, एक करोड़ रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर ब्याज 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

बैंक 25 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये से कम की जमा पर सात प्रतिशत सालाना ब्याज जारी रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now