देश की खबरें | ईडी अधिकारी बन तृणमूल कांग्रेस के सांसद को ठगने की कोशिश, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कथित रूप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बनकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शांतनु सेन को उनके खिलाफ एजेंसी में दर्ज कई मामलों से निपटने में मदद की पेशकश की और बदले में पैसे मांगे।

कोलकाता, 16 जुलाई कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कथित रूप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बनकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शांतनु सेन को उनके खिलाफ एजेंसी में दर्ज कई मामलों से निपटने में मदद की पेशकश की और बदले में पैसे मांगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंदन रॉय (38) को एस्प्लेनेड बस टर्मिनस से बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। वह दमदम इलाके का रहने वाला है।

उन्होंने बताया, “सांसद को एक अनजान नंबर से फोन आया। आरोपी ने ईडी अधिकारी बन उन्हें केंद्रीय एजेंसी में दर्ज कई मामलों में मदद की पेशकश की। सेन को संदेह हुआ और उन्होंने लालबाजार में हमारे अधिकारियों से संपर्क किया।”

अधिकारी ने बताया, “शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, हमने नंबर का पता लगाना शुरू किया और उस व्यक्ति के बारे में पता लगाया।”

उन्होंने बताया कि करेया थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने जाल बिछाकर उस व्यक्ति को एस्प्लेनेड इलाके में 12बी बस स्टैंड से पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य को फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया, “इस व्यक्ति ने इसी तरह कई अन्य लोगों को ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया है। हमने पाया है कि उसके खिलाफ अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं।”‘

इससे करीब दो हफ्ते पहले, कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बन शहर में फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने वाले 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया था। इस शिविर में टीएमसी सांसद मिमि चक्रवर्ती समेत कई लोगों को फर्जी टीके लगाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\