देश की खबरें | दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के हनुमानगढ जिले में 33 वर्षीय बलात्कार पीड़िता को उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ने कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान के हनुमानगढ जिले में 33 वर्षीय बलात्कार पीड़िता को उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ने कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

स्थानीय थाने के प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हुई इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई है। उसे बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के साथ 2018 में बलात्कार करने के आरोपी प्रदीप विश्नोई को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ जांच की जा रही है, आरोप सही पाये जाने पर विश्नोई को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना पर राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि इस तरह का अपराध करने वालो को मौत की सजा जैसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की प्राथमिकता पीड़िता की जान बचाना है। ऐसी घटनाओं के दोषियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया है, ‘‘हनुमानगढ़ में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर चल रहे एक बदमाश द्वारा पीड़िता को आग के हवाले कर देने की घटना बेहद निंदनीय है। आखिर कब तक कांग्रेस सरकार के कुशासन में हमारी बहन-बेटियां हैवानों की गंदी नियत का शिकार होती रहेंगी?’’

नाबालिग बच्ची की मां, पीड़िता अपने पति के के साथ विवाद के बाद अपनी नानी के साथ रह रही थी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थानाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार तडके एक व्यक्ति उनके मकान में घुसा और बाहर से कमरे में मिट्टी का तेल छिड़क कर दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पीड़ित महिला बाहर निकली उसने जलता हुआ लकड़ी का टुकड़ा उसकी ओर फेंका। इससे आग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की नानी ने आरोप लगाया कि उनकी नातिन को उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी विश्नोई ने जलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि महिला ने आरोपी विश्नोई के खिलाफ 2018 में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड