देश की खबरें | आईपीएस अफसर को कुचलकर मारने का प्रयास : चार दोषियों को 10-10 साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली जिले की एक अदालत ने, वर्ष 2010 में एक महिला आईपीएस अधिकारी को कार से कुचलकर मार डालने की कोशिश के मामले में आरोपी यातायात पुलिस के तीन सिपाहियों और एक ऑटो रिक्शा चालक को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

बरेली (उप्र), 26 फरवरी बरेली जिले की एक अदालत ने, वर्ष 2010 में एक महिला आईपीएस अधिकारी को कार से कुचलकर मार डालने की कोशिश के मामले में आरोपी यातायात पुलिस के तीन सिपाहियों और एक ऑटो रिक्शा चालक को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

सहायक अभियोजन अधिकारी विप्रणा गौड़ ने बताया कि दो सितंबर 2010 की रात बरेली की सड़कों पर यातायात पुलिसकर्मियों की एक टोली ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रही थी। कुछ समय बाद बरेली में पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी कल्पना सक्सेना मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि सक्सेना ने अवैध वसूली कर रहे सिपाही मनोज को पकड़ लिया। उसे बचाने की कोशिश में आरोपियों ने सक्सेना को कार से कुचलने की कोशिश की।

गौड़ ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिराया और उन्हें 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गये जिससे उन्हें काफी चोट लगी। घायल अवस्था में उन्हें आनन फानन में गंगाचरण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना में एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल था।

गौड़ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी पंजीकृत हुई थी। मामले में विशेष लोक अभियोजक मनोज बाजपेई ने अदालत में 14 गवाह और 22 ठोस सुबूत पेश किये थे।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) सुरेश कुमार गुप्ता ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद यातायात पुलिस के सिपाही मनोज कुमार, रावेन्द्र सिंह और रविन्द्र सिंह तथा ऑटो रिक्शा चालक धर्मेन्द्र को दोषी करार देते हुए सोमवार को 10-10 साल के सश्रम कारावास एवं 50-50 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई।

कल्पना सक्सेना इस वक्त गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी