विदेश की खबरें | इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना के शिविरों पर हमले, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीरिया-इराक सीमा के क्षेत्रों में पिछले महीने पूर्वी सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों में चार इराकी लड़ाकों के मारे जाने के बाद अमेरिकी सेनाओं और ईरान समर्थित लड़ाकों के बीच तनाव बढ़ गया है। यह हमला उसी का नतीजा है। अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के प्रवक्ता कर्नल वेन मरोटो ने बताया कि पश्चिमी इराक में अल-असद एयर बेस पर दोपहर में 14 रॉकेट से हमला किया गया।

सीरिया-इराक सीमा के क्षेत्रों में पिछले महीने पूर्वी सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों में चार इराकी लड़ाकों के मारे जाने के बाद अमेरिकी सेनाओं और ईरान समर्थित लड़ाकों के बीच तनाव बढ़ गया है। यह हमला उसी का नतीजा है। अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के प्रवक्ता कर्नल वेन मरोटो ने बताया कि पश्चिमी इराक में अल-असद एयर बेस पर दोपहर में 14 रॉकेट से हमला किया गया।

मरोटो ने बात में ट्वीट किया, “ऐन अल असद बेस पर रॉकेट हमले के बाद सौ प्रतिशत जवाबदेही। दो कर्मियों को मामूली चोटें आयीं।” उन्होंने कहा कि क्षति की समीक्षा की जा रही है। इराक के सुरक्षा बलों से संबद्ध सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने कहा कि मोबाइल रॉकेट लांचर आटे के थैलों से लदे एक ट्रक में रखा गया था और उसे बगदादी गांव के पास रखा गया था जहां से हमला किया गया।

प्रकोष्ठ ने बताया कि बेस पर 14 रॉकेट दागे गए जबकि बाकी ट्रक में ही फट गए जिससे गांव के कुछ घर और एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई। इराक की सरकार ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार