देश की खबरें | काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर हमला, मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में तेलुगू विभाग के अध्यक्ष को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वाराणसी (उप्र), 30 जुलाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में तेलुगू विभाग के अध्यक्ष को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना के विरोध में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मंगलवार को धरने पर बैठ गए। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन के 48 घंटे के अंदर कार्रवाई के आश्वासन पर देर शाम धरना समाप्त हुआ।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के तेलुगू विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सी. एस. रामचंद्र मूर्ति सोमवार की शाम जब मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी विश्वविद्यालय परिसर स्थित भोजपुरी अध्ययन केंद्र से बिड़ला चौराहे मार्ग पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद विद्यार्थियों के शोर मचाने पर हमलावर वहां से फरार हो गए और इस हमले से प्रोफेसर मूर्ति के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मंगलवार को धरने पर बैठ गए और शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन के 48 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट