विदेश की खबरें | नाइजीरिया के गिरजाघर पर हमला, 50 लोगों के मारे जाने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अबूजा, पांच जून (एपी) दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में लोगों पर रविवार को हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और विस्फोट भी किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक जन प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी।

अबूजा, पांच जून (एपी) दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में लोगों पर रविवार को हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और विस्फोट भी किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक जन प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी।

ओगुनमोलासुयी ओलुवोले ने कहा कि हमलावरों ने ऑन्दो राज्य के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर को निशाना बनाया। यह हमला तब किया गया जब श्रद्धालु ईसाइयों के त्योहार ‘पेंटेकोस्ट संडे’ के मौके पर वहां जमा हुए थे।

ओलुवोले ने कहा कि मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। वह घटनास्थल और अस्पताल में भी गए, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने मौत के बारे में तत्काल कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। नाइजीरियाई संसद के निचले सदन के सदस्य टिमिलीन ने कहा कि कम से कम 50 लोग मारे गए हैं, हालांकि अन्य लोगों बताया है कि मृतकों की संख्या इससे ज्यादा है।

नाइजीरिया का एक बड़ा हिस्सा इस्लामी चरमपंथ का सामना कर रहा है जबकि ऑन्दो को नाइजीरिया का सबसे शांत राज्य माना जाता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\