विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सशस्त्र बलों के आलोचक पत्रकार पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र बलों के आलोचक माने जाने वाले पाकिस्तान के एक पत्रकार पर उनके इस्लामाबाद स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। इससे पहले भी कई मीडियाकर्मियों पर यहां हमले हो चुके हैं।

इस्लामाबाद, 26 मई सशस्त्र बलों के आलोचक माने जाने वाले पाकिस्तान के एक पत्रकार पर उनके इस्लामाबाद स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। इससे पहले भी कई मीडियाकर्मियों पर यहां हमले हो चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि असद अली तूर को मंगलवार रात एफ-10 सेक्टर स्थित उनके आवास के बाहर बुरी तरह से मारा पीटा गया। तूर यू-ट्यूबर भी हैं।

एक वीडियो में नजर आ रहा है कि तूर की पिटाई करने के बाद तीन लोग अपार्टमेंट की इमारत से तेजी से दूर जा रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में खून से लथपथ तूर अस्पताल में जाते दिख रहे हैं। पत्रकार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इसमें तूर बता रहे हैं कि हमलावरों ने उनसे पूछा था कि उनके धन का स्रोत क्या है। उन्होंने एक अन्य वीडियो में बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही थीं और एक शुभचिंतक ने उन्हें बताया था कि ईद के बाद उन पर हमला हो सकता है।

पिछले वर्ष तूर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था लेकिन लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया था।

तूर पर हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है।

इस घटना के महीनेभर पहले ही पत्रकार अबसार आलम को तब गोली मारी गई थी जब वह राजधानी में अपने घर के निकट एक उद्यान में घूम रहे थे। इस हमले में पत्रकार घायल हो गए थे।

सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने हालिया घटना का संज्ञान लेते हुए इस्लामाबाद पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो में हमलावरों के चेहरे नजर आने के बावजूद उन्हें अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\