देश की खबरें | असम में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद और विधायक पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और विधायक सिबामोनी बोरा पर हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नगांव (असम), 27 अप्रैल असम में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और विधायक सिबामोनी बोरा पर हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने रविवार को बोरदोलोई और बोरा पर उस समय हमला किया, जब वे नगांव जिले में पंचायत चुनाव की बैठक में भाग लेने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों नेताओं को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना धींग पुलिस थानक्षेत्र अंतर्गत अपर-दमदमिया गांव में उस समय हुई जब कांग्रेस सांसद और विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक प्रचार बैठक में भाग लेकर दूसरी बैठक में जा रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘बालिकातिया में एक चुनावी बैठक में भाग लेने के बाद बोरदोलोई असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के प्रवक्ता मोहसिन खान और बोरा के साथ एक अन्य बैठक में भाग लेने के लिए जेनगोनी गांव की ओर बढ़ रहे थे। उसी समय, काले कपड़े पहने 10-12 नकाबपोश बदमाशों के एक गिरोह ने सुनसान जगह पर काफिले को रोका और उन पर हमला कर दिया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमले में बोरदोलोई और बोरा के पीएसओ घायल हो गए। सांसद ने सोलगुरी चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।’’

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेताओं को पास के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

बाद में, घटना के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए बोरदोलोई ने कहा कि गुंडों ने उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे वाहनों से उतर गए और खुद को बचाने के लिए वाहनों की आड़ में छिप गए।

कांग्रेस सांसद ने दावा किया, ‘‘उन्होंने हमें लाठी और रॉड से मारने की कोशिश की, लेकिन वाहन की आड़ में छिपे होने के कारण हमें मामूली चोटें आईं।’’

बोरदोलोई ने घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा यह हमला कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी