खेल की खबरें | अटलांटा की 4-1 की जीत ने बर्गामो में लौटायी खुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अटलांटा का यह 112 दिन में पहला सेरी ए मैच था। बर्गामो में 15 फरवरी के बाद पहली बार कोई फुटबाल मैच खेला गया।

अटलांटा का यह 112 दिन में पहला सेरी ए मैच था। बर्गामो में 15 फरवरी के बाद पहली बार कोई फुटबाल मैच खेला गया।

अटलांटा के मिडफील्डर मार्टिन डि रून ने मैच के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘‘दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है और बर्गामो इससे बुरी तरह प्रभावित था। यह जीत इस शहर, यहां के लोगों और क्लब के लिये है। बुरे दिन पीछे छूट गये हैं, बदलाव आ रहा है। ’’

यह भी पढ़े | श्रीसंत का बड़ा खुलासा, कहा- 2013 में लगातार आत्महत्या के विचार से लड़ रहा था.

लोम्बार्डी क्षेत्र में वायरस के कारण 16,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। बर्गामो इसी क्षेत्र में आता है जो कि इस महामारी का केंद्र रहा था।

अटलांटा की तरफ से डुवान जापाता (31वें और 66वें मिनट) ने दो गोल किये जबकि बेराट दजमिसिटी ने 16वें मिनट में टीम की तरफ से पहला गोल किया था। मेहदी बोरबिया ने इस बीच 37वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। वह बोरबिया ही थे जिन्होंने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में सासुओलो की तरफ से एकमात्र गोल किया।

यह भी पढ़े | शेल्डन कॉट्रेल ने इस युवा भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे खरतनाक बल्लेबाज.

इंटर मिलान ने एक अन्य मैच में साम्पडोरिया को 2-1 से पराजित करके खुद को खिताब की दौड़ में बनाये रखा। तीसरे स्थान पर काबिज मिलान अब युवेंटस से छह और दूसरे स्थान पर चल रहे लाजियो से पांच अंक पीछे है। साम्पडोरिया अभी दूसरी डिवीजन में खिसकने से एक अंक ऊपर है।

सभी मैच खाली स्टेडियम में खेले गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\