खेल की खबरें | हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा एटीकेएमबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले मैच में हार का सामना करने वाली मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शुक्रवार को यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हैदराबाद एफसी के खिलाफ फिर से जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

मडगांव, 10 दिसंबर पिछले मैच में हार का सामना करने वाली मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शुक्रवार को यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हैदराबाद एफसी के खिलाफ फिर से जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के बीच यह बराबरी का मुकाबला होगा। दोनों टीमें अब अब तक अपने एक ही खिलाड़ी पर निर्भर है। एटीकेएमबी अपने स्टार रॉय कृष्णा पर जबकि हैदराबाद एरिडेन संताना पर निर्भर है। इन दोनों टीमों ने इस सत्र में अब तक सबसे कम गोल खाये हैं।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st Test Match 2020: पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाते ही इन 4 बल्लेबाजों को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे कप्तान विराट कोहली.

एटीके मोहन बागान ने इस सीजन में अब तक पांच गोल किए हैं और इनमें से चार गोल कृष्णा ने दागे हैं। कोच एंटोनियो हबास चाहते हैं कि उनकी टीम के लिए और भी खिलाड़ी गोल करें, विशेषकर तब जबकि टीम को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अपने पिछले मैच में इस सत्र की पहली हार झेलनी पड़ी थी।

हबास ने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ियों को सहयोग करना होगा। अब बेहतर सहयोग के साथ अधिक खिलाड़ियों द्वारा गोल करने का लक्ष्य है।’’

यह भी पढ़े | Ind vs Eng 2020-21: BCCI ने की घोषणा, भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 में खेले जाएंगे टेस्ट, T20 और वनडे सीरीज, पढ़ें पूरा शेड्यूल.

एटीकेएमबी एक ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन में ओपन प्ले से अब तक एक भी गोल नहीं गंवाया है। टीम को जमशेदपुर के खिलाफ पेनल्टी के कारण दो गोल खाने पड़े थे।

हैदराबाद की भी यही कहानी है। अपनी मबजूत रक्षापंक्ति के दम पर टीम ने अब तक केवल एक ही गोल खाया है और उसे एक भी हार नहीं मिली है। संताना टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

हैदराबाद के सहायक कोच थांगबोई सिंगतो ने कहा, ‘‘ यह सच है कि डिफेंस में हम अच्छा कर रहे हैं। लेकिन हमें अधिक गोल करने होंगे और यह हमारा लक्ष्य है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस