खेल की खबरें | एटीके मोहन बागान ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर ईस्ट बंगाल को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सत्र के पहले डर्बी (एक क्षेत्र की दो टीमें) में चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल को शनिवार को 3-0 की करारी शिकस्त दी।

वास्को, 27 नवंबर पूर्व चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सत्र के पहले डर्बी (एक क्षेत्र की दो टीमें) में चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल को शनिवार को 3-0 की करारी शिकस्त दी।

एटीके मोहन बागान के लिए रॉय कृष्णा (12वें मिनट), मनवीर सिंह (14वें मिनट) और लिस्टन कोलासो (23वें मिनट) ने 11 मिनट के अंदर तीन गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी जो मैच के आखिर तक कायम रही।

फिजी के कृष्णा ने प्रीतम कोटल की क्रास को गोल में बदला जबकि मनवीर ने जोनी कौको के पास को गोल में बदला।

कोलासो ने इसके बाद ईस्ट बंगाल के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य की गलती का फायदा उठते हुए टीम की बढ़त को तीगुना कर दिया।

पिछले सत्र में भी इस डर्बी के दोनों मैचों को एटीके मोहन बागान ने जीता था।

मोहन बागन की यह दो मैचों में दूसरी जीत है जबकि ईस्ट बंगाल को अब भी जीत का इंतजार है। उसका पहला मैच ड्रा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट