देश की खबरें | भारतीय फुटबॉल विकास के अगले स्तर की दहलीज पर: एआईएफएफ महासचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) महासचिव कुशाल दास ने कहा कि देश फुटबॉल विकास के अगले स्तर पर पहुंचने की दहलीज पर है और इसे हासिल करने में कोचों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 जुलाई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) महासचिव कुशाल दास ने कहा कि देश फुटबॉल विकास के अगले स्तर पर पहुंचने की दहलीज पर है और इसे हासिल करने में कोचों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

एआईएफएफ और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कोच शिक्षा पाठ्यक्रम के आनलाइन सत्र की शुरुआत पर दास ने कहा कि हाल के वर्षों में भारतीय फुटबॉल ने अपने स्तर में सुधार किया है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.1 मापी गई: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दास ने कहा, ‘‘कोचों के बिना राष्ट्रीय स्तर पर खेल में सुधार नहीं किया जा सकता। भारत इसे अगले स्तर पर ले जाने की दहलीज पर है। हाल के समय में हमारे युवा विकास, फीफा रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेल विज्ञान पर ध्यान देने वाले एनआईएस पटियाला की जानकारी और एआईएफएफ कोर्स एक साथ मिलकर कोचों की प्रगति के लिए शानदार मौका है। एआईएफएफ जरूरी सहयोग मुहैया कराने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।’’

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: छतरपुर में बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मृतक के परिवार वालों के लिए जताई संवेदना.

चार दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ जो साइ के कोचों को एशियाई फुटबॉल परिषद (एएफसी)-एआईएफएफ कोच शिक्षा प्रणाली की प्रक्रिया को समझाने के लिए एआईएफएफ की योजना का हिस्सा है।

दास ने आगे आने और पाठ्यक्रम में साझेदार बनने के लिए साइ की सराहना की।

भारतीय फुटबॉल के तकनीकी निदेशक इसाक दोरू ने जोर देते हुए ‘जीतने की मानसिकता’ तैयार करने को कहा जो श्रेष्ठ बनने के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें जीत की मानसिकता तैयार करनी होगी। हमें इसे युवाओं के दिमाग में डालना होगा। हमें जीतने के लिए प्रशिक्षण लेना होगा, सिर्फ प्रतिनिधित्व के लिए नहीं। जीत से हमें आत्मविश्वास मिलता है। इसे चैंपियन की मानसिकता तैयार होती है। ’’

दोरू ने कहा, ‘‘हम आपको (कोचों को) मछली नहीं दे रहे, इसकी जगह हम आपको सिखा रहे हैं कि मछली कैसे पकड़ी जाती है। भारत प्रतिभा से भरा है जो तरल सोने की तरह है। कोचों के बिना आप जेवरात नहीं बना सकते।’’

राष्ट्रीय टीम के निदेशक अभिषेक यादव का मानना है कि इस पाठ्यक्रम से कई कोचों को फायदा होगा जिससे भारतीय फुटबॉल के विकास में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी