देश की खबरें | इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र के एक कस्बे पर हवाई हमले में 26 व्यक्ति मारे गए: स्वास्थ्य अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्थानीय मिलीशिया के लड़ाके इथियोपिया की सेना के साथ संघर्ष करते रहे हैं जो उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सेना ने पिछले हफ्ते अमहारा कस्बे को बलपूर्वक अपने नियंत्रण में कर लिया था।

स्थानीय मिलीशिया के लड़ाके इथियोपिया की सेना के साथ संघर्ष करते रहे हैं जो उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सेना ने पिछले हफ्ते अमहारा कस्बे को बलपूर्वक अपने नियंत्रण में कर लिया था।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि रविवार को हवाई हमले में फिनोट सेलम के केंद्र को निशाना बनाया गया। अधिकारी ने कहा कि 22 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई घायलों के अंग काटने पड़े।

दो निवासियों ने कहा कि हवाई हमले में नागरिकों को ले जा रहे एक ट्रक को निशाना बनाया गया, जो फानो नामक मिलीशिया के लड़ाकों को भोजन पहुंचाकर लौट रहे थे। उनके इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकी।

संघीय सरकार के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। एक स्थानीय शिक्षक ने कहा, ‘‘हमने आसमान में भारी आवाज़ सुनी और उसके बाद जमीन पर बहुत से लोग मारे गए और घायल हुए।’’

इथियोपियाई मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को फिनोट सेलम और अन्य अमहारा कस्बों में "हमलों और गोलाबारी की विश्वसनीय रिपोर्ट" का उल्लेख किया, जिसके परिणामस्वरूप "कई नागरिक हताहत हुए।"

इसमें यह भी कहा गया कि अमहारा क्षेत्रीय अधिकारी हमले के निशाने पर थे, जिनमें कुछ लोग मारे गए।

इथियोपिया की कैबिनेट ने इस महीने की शुरुआत में अमहारा क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। फ़ानो मिलीशिया ने पड़ोसी तिग्रे क्षेत्र में दो साल के संघर्ष में इथियोपियाई सैन्य बलों के साथ लड़ाई लड़ी थी, जो पिछले नवंबर में एक शांति समझौते के साथ समाप्त हुआ था।

वकीलों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अमहारा अशांति के बीच अधिकारी अब इथियोपिया की राजधानी में सैकड़ों, यहां तक कि हजारों लोगों को सामूहिक रूप से गिरफ्तार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\