South Africa: दक्षिण अफ्रीका में खदान में फंसने से कम से कम 100 खनिकों की मौत

खदान खाली पड़ी थी, ये खनिक कई महीनों तक खदान की गहराई में अंदर तक फंसे रहे. हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का काफी प्रयास किया. ‘माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप’ के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि शुक्रवार को बचाए गए कुछ खनिकों के पास मिले मोबाइल फोन में दो वीडियो थे, जिनमें प्लास्टिक में लिपटे काफी शव जमीन के नीचे पड़े दिख रहे दे रहे थे.

Representational Image | PTI

मंगुनी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत की खदान में ‘‘कम से कम’’ 100 लोगों की मौत हो गई है, जहां पुलिस ने खनिकों को बाहर निकालने के लिए नवंबर में पहली बार अभियान चलाया था. मंगुनी ने कहा कि संदेह है कि उनकी मौत भूख या शरीर में पानी की कमी के कारण हुई है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार से अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को समुदाय द्वारा चलाए गए अभियान में नौ शव बरामद किए गए. यह भी पढ़ें : अमेरिका वैश्विक प्रतिस्पर्धा में परचम लहरा रहा : बाइडन

मंगुनी ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों द्वारा चलाए गए आधिकारिक अभियान में नौ अन्य शवों को निकाला गया और 26 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया. पुलिस के प्रवक्ता ब्रिगेडियर सेबाटा मोकग्वाबोन ने कहा कि उन्होंने सोमवार को नया बचाव अभियान शुरू किया, हालांकि वे अब भी इस बात की पुष्टि करने में लगे हैं कि कितने शव बरामद किए गए हैं और कितने जीवित लोगों को बाहर निकाला गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त