विदेश की खबरें | ‘एस्ट्राजेनेका’ का कोविड-19 टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ‘एस्‍ट्राजेनेका’ द्वारा विकसित टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गया है और यह अंतिम मंजूरी मिलने के करीब है।

वाशिंगटन, एक सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ‘एस्‍ट्राजेनेका’ द्वारा विकसित टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गया है और यह अंतिम मंजूरी मिलने के करीब है।

कई एजेंसियों के समूह ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के तहत इस टीके का तीसरे चरण का परीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | अमेरिका के जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत.

अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा संस्थान के नेतृत्व वाले इस समूह का लक्ष्य कोविड-19 के चिकित्सकीय उपाय के विकास में तेजी लाना और जनवरी 2021 तक प्रभावी टीके की 30 करोड़ खुराक मुहैया कराना है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि ‘एस्‍ट्राजेनेका’ का टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गया है।’’

यह भी पढ़े | England: कोविड-19 के चलते महीनों बाद इंग्लैंड में दोबारा खुले स्कूल, कॉलेज.

उन्होंने कहा, ‘‘ यह टीकों के अन्य समूहों का हिस्सा बन रहा है, जिनका परीक्षण जल्द पूरा हो जाएगा और अंतिम मंजूरी के लिए तैयार हो जाएगा।’’

‘एस्ट्राजेनेका’ कोविड-19 का टीका बनाने की दौड़ में सबसे आगे चल रही कंपनियों में से एक है। इसके अलावा ‘मॉर्डना इंक’ और ‘पीफाइजर इंक’ द्वारा विकसित टीके भी तीसरे चरण के परीक्षण में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी