देश की खबरें | एस्टागुरु की ‘मॉडर्न ट्रेजर्स’ बिक्री ने ‘व्हाइट ग्लव’ परिणाम प्राप्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन नीलामी घर एस्टागुरु ने हाल में 'मॉडर्न ट्रेजर्स' बिक्री के समापन पर छह भारतीय कलाकारों की कलाकृतियों के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसने सभी ‘लॉट’ बिकने के साथ कुल 64.71 करोड़ रुपये प्राप्त किए।

नयी दिल्ली, सात सितंबर ऑनलाइन नीलामी घर एस्टागुरु ने हाल में 'मॉडर्न ट्रेजर्स' बिक्री के समापन पर छह भारतीय कलाकारों की कलाकृतियों के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसने सभी ‘लॉट’ बिकने के साथ कुल 64.71 करोड़ रुपये प्राप्त किए।

‘व्हाइट ग्लव’ परिणाम का मतलब ऐसी बिक्री से है जहां सभी लॉट बिक जाते हैं।

प्रमुख आधुनिकतावादियों की मशहूर कलाकृतियों का एक प्रभावशाली संग्रह पेश करने वाली नीलामी में सबसे ऊंची बोली प्राप्त करने वाली कलाकृति एमएफ हुसैन की 1970 की शीर्षक रहित कृति रही जो 7.19 करोड़ रुपये में बिकी।

नीलामी में दूसरा सबसे बड़ा मूल्य गणेश पायने की एक असाधारण रचना को प्राप्त हुआ। 1971 की इस कृति ‘विंटर मॉर्निंग’ को 5.95 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

एस्टागुरु नीलामी घर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ग्राहक संबंध) सनी चंदीरामनी ने कहा, ‘‘नीलामी कैटलॉग को भारत के प्रतिष्ठित आधुनिकतावादियों के कार्यों के असाधारण संग्रह को प्रदर्शित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया था। कई कृतियाँ पहली बार नीलामी में दिखाई दीं और उत्साहपूर्वक खरीदी गईं, जो बाज़ार की निरंतर वृद्धि को रेखांकित करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम इस तथ्य का भी संकेत है कि संग्रहकर्ता उत्सुकता से और अधिक ऐसे अवसरों की प्रतीक्षा करते हैं, और जब एक विविध एवं मनोरम संग्रह प्रस्तुत किया जाता है, तो वे ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण कलाकृतियों को प्राप्त करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।’’

बिक्री के अन्य महत्वपूर्ण आकर्षणों में रामकुमार और जे स्वामीनाथन द्वारा कैनवास पर बनाई गई बिना शीर्षक वाली दो कृतियाँ शामिल हैं, जो क्रमशः 4.03 करोड़ रुपये और 3.89 करोड़ रुपये में बिकीं। इनमें वैज्ञानिक होमी भाभा की 1960 की कलाकृति ‘एंजल्स कॉन्सर्ट...होमेज टू मोजार्ट’ भी शामिल है जो 89.46 लाख रुपये में बिकी।

प्रसिद्ध पेंटिंग के विवरण के अनुसार, "वैज्ञानिक और कलाकार होमी भाभा की कृति 'एंजेल्स कॉन्सर्ट...होमेज टू मोजार्ट' कैनवास पर बनी एक पेंटिंग है, जो उनके दो जुनून - कला और संगीत को एक साथ लाती है।’’

नीलामी में 1960 की केएच आरा की कलाकृति ‘बाथर्स’ के लिए भी काफी रुचि देखी गई जो 3.22 करोड़ रुपये में बिकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड