देश की खबरें | अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक काजी से चौथे दिन भी पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनआईए ने यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक से लदी एसयूवी मिलने से संबंधित मामले में बुधवार को लगातार चौथे दिन मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी रियाजुद्दीन काजी से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 मार्च एनआईए ने यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक से लदी एसयूवी मिलने से संबंधित मामले में बुधवार को लगातार चौथे दिन मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी रियाजुद्दीन काजी से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा के एक और सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश होवाल भी दोपहर के समय यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के समक्ष पेश हुए ।

एनआईए ने वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई एक मर्सिडीज कार को मंगलवार को जब्त करके उसमें से पांच लाख रुपये बरामद किये थे। साथ ही जांच एजेंसी ने उनके कार्यालय में तलाशी के दौरान ''अपराध में इस्तेमाल किये गए'' दस्तावेज भी बरामद किये थे।

वाजे दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट 25 फरवरी को विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो कार मिलने के मामले में एनआईए द्वारा की जा रही जांच के केन्द्र में हैं।

अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने बुधवार को लगातार चौथे दिन मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई में सहायक निरीक्षक रियाजुद्दीन काजी से पूछताछ की।

काजी ने अंबानी के घर के निकट विस्फोटक मिलने के दो दिन बाद 27 फरवरी को ठाणे के साकेत इलाके में आवासीय सोसाइटी से सीसीटीवी के डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड (डीवीआर) एकत्रित किये थे। इस मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिव वाजे इसी आवासीय सोसाइटी में रहते हैं।

इससे पहले अधिकारी ने कहा था क एनआईए को संदेह है कि डीवीआर उन सबूतों को मिटाने के लिये एकत्रित किये गए, जिनके सामने आने पर वाजे फंस सकते थे। तलाशी के दौरान डीवीआर को जब्त कर लिया गया।

अंबानी के घर के निकट मिली विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो कार के मालिक तथा कारोबारी मनसुख हिरन की पत्नी ने आरोप लगाया था कि वाजे ने कुछ समय के लिये उस कार का इस्तेमाल किया था। हिरन ने दावा किया था कि उनकी कार कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी। इसके बाद हिरन की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई और उनका शव ठाणे में मिला था।

अधिकारी ने दावा किया कि एसयूवी में मिली फर्जी नंबर प्लेट कथित रूप से काजी ने ही खरीदी थी।

हिरन की मौत के बाद मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी