देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में जल्दी ही होगा विधानसभा का गठन: राम माधव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा महासचिव राम माधव ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के केंद्र के निर्णय को वापस नहीं लिया जाएगा औरजम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा का गठन “शीघ्र ही” किया जाएगा।

श्रीनगर, 12 जुलाई भाजपा महासचिव राम माधव ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के केंद्र के निर्णय को वापस नहीं लिया जाएगा औरजम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा का गठन “शीघ्र ही” किया जाएगा।

माधव ने कश्मीर घाटी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिये पर्याप्त सुरक्षा की मांग की।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में आज COVID19 के 357 नए मामले सामने आए, 10 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा के बांदीपोरा जिला अध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

माधव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अन्य नेताओं के साथ बारी के शोक संतप्त परिवार से मिलने गए।

यह भी पढ़े | सिक्किम में तेज बारिश के कारण ताश के पत्तों की तरह ढह गई 4 मंजिला इमारत, देखें VIDEO.

यहां टैगोर हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माधव ने कहा, “राजनीतिक विमर्श हो सकता है। (यहां के नेता) लोगों के बीच जाकर कहें कि हमें अनुच्छेद 370 वापस चाहिए। हम राजनीतिक बहस के विरोध में नहीं हैं लेकिन दृढ़ता से हम यह मानते हैं कि अनुच्छेद 370 एक रोड़ा था और हमने उसे हटा दिया।”

भाजपा नेता ने नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो उन्हें ट्वीट करने की बजाय लोगों के बीच जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आप (नेकां और पीडीपी) लोगों से कह रहे हैं कि अनुच्छेद 370 लाभकारी था, यह राजनीति है। लेकिन यहां आपको वो लोग मिलेंगे जो या तो इस पर (अनुच्छेद 370) दूसरों की जान ले सकते हैं या ऐसे नेता जो घर से ट्वीट कर रहे हैं। सभी नेता मुक्त हैं… , कुछ कश्मीर में हैं लेकिन वे केवल ट्वीट करते हैं। वे सड़कों पर नहीं आते।”

माधव ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पार्टियां कितना भी मातम मना लें लेकिन अनुच्छेद 370 वापस नहीं आने वाला।

उन्होंने कहा, “एक साल बीत चुका है, अगर नेकां और पीडीपी (अनुच्छेद 370 का) मातम एक और साल मनाना चाहते हैं और ट्वीट करना चाहते हैं तो करते रहें।”

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए माधव ने कहा कि जल्दी ही विधानसभा का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “बहुत जल्दी केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा का गठन किया जाएगा। विधानसभा के प्रतिनिधि शीघ्र ही चुने जाएंगे और केंद्र शासित प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।”

माधव ने संवाददाताओं से कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा का गठन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\