देश की खबरें | विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने धामी से राजस्व पुलिस की व्यवस्था खत्म करने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़़ी ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में कार्रवाई करने में देरी पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्व पुलिस की व्यवस्था जहां कहीं भी है, उसे खत्म करने तथा इसके बजाय नियमित पुलिस थाने एवं चौकियां स्थापित करने का अनुरोध किया।

देहरादून, 24 सितंबर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़़ी ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में कार्रवाई करने में देरी पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्व पुलिस की व्यवस्था जहां कहीं भी है, उसे खत्म करने तथा इसके बजाय नियमित पुलिस थाने एवं चौकियां स्थापित करने का अनुरोध किया।

इस मामले में कार्रवाई तब शुरू हुई जब 22 सितंबर को इसे राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस के पास भेजा गया।

खंडूड़ी ने धामी को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है कि आज के दौर में जब कोई व्यक्ति देश के किसी भी राज्य के किसी भी पुलिस थाने में शून्य प्राथमिकी दर्ज करा सकता है, तो हमारे यहां ऋषिकेश से महज 15 किलोमीटर दूर, राजस्व पुलिस के पास आधुनिक हथियार नहीं हैं और उसे मामलों की जांच का कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर गंगा भोगपुर (जहां रिजॉर्ट है) में नियमित पुलिस बल काम कर रहा होता, तो अंकिता निश्चित तौर पर हमारे बीच होती।’’

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में जहां कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था है, उसे तुरंत खत्म करके उसके स्थान पर नियमित पुलिस थाने और चौकियां स्थापित की जाती है, तो वह मुख्यमंत्री की आभारी होंगी।

खंडूड़ी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री खंडूड़ी ने इस साल कोटद्वार से विधानसभा चुनाव जीता और वह पहले यमकेश्वर से विधायक रह चुकी हैं, जहां से अंकिता थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड