देश की खबरें | पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह, एम एस गिल को श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा दिन भर के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों - सरताज सिंह तथा डॉ एम एस गिल - समेत उन राजनीतिक नेताओं को श्रद्धांजलि दी गयी, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी ।

भोपाल, 19 दिसंबर मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों - सरताज सिंह तथा डॉ एम एस गिल - समेत उन राजनीतिक नेताओं को श्रद्धांजलि दी गयी, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी ।

भारतीय जनता पार्टी के नेता सरताज सिंह 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली 13 दिन की सरकार में मंत्री रहे थे ।

गिल ने दिसंबर 1996 और जून 2001 के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में कार्य किया और बाद में वह कांग्रेस सदस्य के तौर पर राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुये और 2008 में उन्हें केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया। सिंह और गिल का इसी साल अक्टूबर में निधन हो गया था।

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भंवर सिंह शेखावत, गोविंद सिंह, उषा ठाकुर और आतिफ आरिफ अकील सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधायक के तौर पर शपथ ली। ये विधायक सोमवार को शपथ नहीं ले सके थे । सोमवार को सत्र के पहले दिन 207 विधायकों ने शपथ ली थी।

प्रदेश की 16वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाले अब तक कुल 221 सदस्य विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से 13 ने संस्कृत में, दो ने उर्दू में, एक ने अंग्रेजी में (भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार) और अन्य सभी ने हिंदी में शपथ ली।

अधिकारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इस सत्र में भाग नहीं ले रहे हैं और वह बाद में शपथ लेंगे।

शपथ समारोह के बाद प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने गिल समेत पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के निधन पर दुख जताया और सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया ।

दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरताज सिंह ने एक पार्षद, विधायक, सांसद और राज्य के साथ-साथ केंद्र में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया, जिसे अब नर्मदापुरम लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता है ।

यादव ने गिल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सीईसी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) पेश की गईं, जिसने चुनावों में धांधली को समाप्त कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अन्य सदस्यों ने भी दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\