देश की खबरें | ब्रह्मपुत्र नदी में समा गयी असम की 4.27 लाख एकड़ भूमि : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा में सरकार ने बुधवार को बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी में कटाव के कारण असम ने अपनी करीब 4.27 लाख हेक्टेयर जमीन खो दी है जिससे राज्य का सर्वांगिण विकास प्रभावित हो रहा है।

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम विधानसभा में सरकार ने बुधवार को बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी में कटाव के कारण असम ने अपनी करीब 4.27 लाख हेक्टेयर जमीन खो दी है जिससे राज्य का सर्वांगिण विकास प्रभावित हो रहा है।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक सिराजुद्दीन अजमल के सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री पिजूष हजारिका ने कहा कि ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों और उनकी सहायक नदियों के कारण होने वाले सबसे भीषण आपदा बाढ़ और कटाव हैं।

उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग कटाव से प्रभावित क्षेत्रों ने समय-समय पर आवश्यकतानुसार उससे बचाव के उपाय करता रहता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘विभिन्न नदियों से होने वाले कटाव की समस्या को नियंत्रित करने में इन योजनाओं के वांछित परिणाम मिल रहे हैं।’’

असम विधानसभा ने 2015 में एक प्रस्ताव पारित करके नदियों से होने वाले कटाव को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दिशा-निर्देशों में शामिल कर दिया था।

हजारिका ने बताया कि राज्य सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने 2015 में कटाव को राज्य विशेष के लिए आपदा घोषित किया था और नियमानुसार, एसडीआरएफ के तहत आवंटित धन/कोष के 10 प्रतिशत हिस्से का उपयोग राज्य विशेष की आपदाओं के संदर्भ में किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग ने कटाव को आपदा माना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू