देश की खबरें | असम छह स्थानीय समुदायों के लिए एसटी का दर्जा चाहता है : सोनोवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि असम सरकार राज्य के छह स्थानीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए गठित मंत्रिसमूह की रिपोर्ट को शीघ्र ही केन्द्र के पास भेजेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 30 अगस्त मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि असम सरकार राज्य के छह स्थानीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए गठित मंत्रिसमूह की रिपोर्ट को शीघ्र ही केन्द्र के पास भेजेगी।

उन्होंने कहा कि मोरान समुदाय के लिए प्रस्तावित स्वायत्त परिषद जल्द ही काम करना शुरू कर देगी।

यह भी पढ़े | Odisha Floods: ओडिशा में बाढ़ का कहर, 17 की मौत- 14 लाख से ज्यादा प्रभावित.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को गुवाहाटी में मोरान समुदाय के विभिन्न संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह बात कही।

इन छह समुदायों में कोच राजबोंगशी, ताई अहोम, चुटिया, मतक, मोरान और टी ट्राइब्स शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Nalin Kumar Kateel Tests Positive For COVID-19: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती.

सोनोवाल ने कहा कि राज्य सरकार मोरान समुदाय को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है और छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के लिए तौर-तरीकों पर काम करने के वास्ते राज्य सरकार द्वारा गठित जीओएम ने सभी पक्षों के साथ परामर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

समिति जल्दी ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसे केन्द्र के पास भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी कि मौजूदा अनुसूचित जनजातियों के अधिकार और विशेषाधिकार पर कोई फर्क ना पड़े।

सोनोवाल ने कहा कि पहले की गयी घोषणा के अनुरुप, मोरान समुदाय का इतिहास जल्दी ही प्रकाशित किया जाएगा। इसमें उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और असमी समाज के विकास में उनके योगदान का विस्तृत ब्यौरा शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समुदाय के समग्र विकास के लिए भी कदम उठाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\