देश की खबरें | असम: सोमन्ना ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने रविवार को कहा कि असम में समूचे रेल नेटवर्क का मौजूदा वर्ष में विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।

गुवाहाटी, नौ मार्च केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने रविवार को कहा कि असम में समूचे रेल नेटवर्क का मौजूदा वर्ष में विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।

मंत्री ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां जारी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

सोमन्ना के साथ पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “2014 तक असम में रेलवे का विद्युतीकरण नहीं हुआ था, लेकिन अब 2025 के अंत तक शत-प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण पूरा हो जाएगा।”

मंत्री ने राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास में प्रगति पर प्रकाश डाला और बताया कि क्षमता व दक्षता बढ़ाने के लिए दोहरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “इसके अलावा संपर्क में सुधार और क्षेत्र की बढ़ती परिवहन मांगों को पूरा करने के लिए नयी रेलवे पटरियां बिछाई जा रही हैं।”

सोमन्ना ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में रेलवे के बुनियादी ढांचे और संपर्क को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के तहत 181.09 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आधुनिक सुविधाओं के साथ गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। मंत्री ने स्टेशन के बुनियादी ढांचे का व्यापक निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रतीक्षालय, ‘क्यूआर कोड टिकटिंग काउंटर’ और सुरक्षा उपायों सहित प्रमुख सुविधाओं का भी मूल्यांकन किया। उन्होंने कार्यकारी ‘लाउंज’ का दौरा किया और स्टेशन को साफ रखने के लिए रेलवे अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

इसके अलावा, मंत्री ने स्टेशन को और बेहतर बनाने को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\