देश की खबरें | असम : सात नाबालिग मजदूरों को छुड़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कामरूप मेट्रो जिला कार्य बल ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के साथ एक संयुक्त अभियान में सात नाबालिग मजदूरों को विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से छुड़ाया है।

गुवाहाटी, 12 जनवरी असम के कामरूप मेट्रो जिला कार्य बल ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के साथ एक संयुक्त अभियान में सात नाबालिग मजदूरों को विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से छुड़ाया है।

बीबीए द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को बचाए गए सभी मजदूर 14 से 17 साल के लड़के हैं और राज्य के विभिन्न जिलों के हैं।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय अधिनियम बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

लड़के शहर के किराना स्टोर और अन्य दुकानों में कार्यरत थे। लड़कों ने दावा किया कि उन्हें प्रतिदिन लगभग 50 रुपये की मजदूरी पर 12 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया गया था।

बीबीए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि लड़कों ने यह भी कहा कि वे पिछले कई महीनों से दुकानों में काम कर रहे हैं और कई दिनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बच्चों को कामरूप जिले की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है और अब उन्हें स्थानीय बाल देखभाल संस्थान में आश्रय दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\