देश की खबरें | असम पुलिस अपने कर्मियों पर अपराधियों के हमलों का उचित जवाब देगी : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पिछले दो महीनों में राज्य में हुई विभिन्न मुठभेड़ों का बचाव करते हुए बुधवार को जोर दिया कि राज्य पुलिस अपने कर्मियों के सरकारी हथियार छीनने और उन पर हमला करने या उनकी हिरासत से भागने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगी।

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पिछले दो महीनों में राज्य में हुई विभिन्न मुठभेड़ों का बचाव करते हुए बुधवार को जोर दिया कि राज्य पुलिस अपने कर्मियों के सरकारी हथियार छीनने और उन पर हमला करने या उनकी हिरासत से भागने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगी।

नशीली दवाओं के संबंध में असम गण परिषद् (अगप) विधायक प्रदीप हजारिका द्वारा विधानसभा में शुरू की गई चर्चा का जवाब देते हुए सरमा ने कहा कि 10 मई को उनके सत्ता संभालने के बाद से मादक पदार्थों की तस्करी में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति मारा गया और सात अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा, "पुलिस पर किसी भी हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की जाएगी। जब उनकी सरकारी पिस्तौल छीन ली जाती है या अपराधी भागने की कोशिश करते हैं तो असम पुलिस मूकदर्शक नहीं रह सकती।’’ सरमा ने कहा कि उनकी सरकार ने मादक पदार्थों के मामले में इसे कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की घोषणा की है और जब तक वह सत्ता में हैं, यह जारी रहेगा।

कांग्रेस विधायकों शर्मन अली अहमद और रकीबुल हुसैन ने मुठभेड़ों की बढ़ती संख्या का मुद्दा उठाया और कहा कि कानून के अनुसार पुलिस आरोपी को रोकने के लिए कमर के नीचे गोली चला सकती है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरा स्पष्ट आदेश है- कानून नहीं तोड़ें। कानून के तहत सब कुछ करें और ऐसे अपराधियों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाएं।" उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने पिछले दो महीनों में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 1,021 मामले दर्ज किए हैं और 1,897 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ ही 1.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

असम में मई के बाद से कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान कम से कम 15 संदिग्ध उग्रवादी और अपराधी मारे गए हैं, वहीं बलात्कार के आरोपियों और संदिग्ध पशु तस्करों सहित दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू