देश की खबरें | असम पुलिस ने ‘लेडी सिंघम’ की मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस ने ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर हुई महिला पुलिस उप निरीक्षक जुनमोनी राभा की एक कथित सड़क दुर्घटना में मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 20 मई असम पुलिस ने ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर हुई महिला पुलिस उप निरीक्षक जुनमोनी राभा की एक कथित सड़क दुर्घटना में मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

असम के पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने कहा कि नागांव और लखीमपुर जिलों में सभी पुलिस अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है जहां वह काम करती थी और जहां उनसे जुड़े मामले दर्ज थे जिनमें उनकी मौत से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

शुरुआत में इस मामले की जांच पुलिस के अपराध जांच विभाग को सौंपी गयी थी।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पुलिस मुख्यालय में सीआईडी दल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे मामले की समीक्षा करने के बाद, मैंने सरकार से राभा से जुड़े चार मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है।’’

कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने के अपने तेवर के कारण बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर राभा (30) की मंगलवार तड़के उस समय मौत हो गयी थी जब उनकी कार की नागांव जिले के कालियाबोर उपमंडल के सरुभुगिया गावं में एक कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गयी थी।

सिंह ने कहा कि इस मामले के लिए जन भावना पर गौर करने के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया गया है।

डीजीपी ने कहा कि असम पुलिस के एक अधिकारी की मौत होने के कारण इस मामले की जांच किसी तटस्थ एजेंसी को सौंपना भी उचित समझा गया।

राभा से जुड़े चार मामलों में से तीन नागांव जिले में दर्ज है जहां वह तैनात थीं। इनमें से पांच मई को दर्ज एक मामले में वह जांच अधिकारी थीं जबकि दो मामले उनकी मौत से संबंधित हैं। चौथा मामला कथित आपराधिक षडयंत्र, डकैती, लूट, गलत तरीके से बंधक बनाने और वसूली के लिए राभा के खिलाफ लखीमपुर में दर्ज है। इसे उनकी मौत से एक दिन पहले 15 मई को दर्ज किया गया था।

सिंह ने कहा कि नागांव और लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक समेत सभी पुलिस अधिकारियों के तबादले का फैसला मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद लिया गया है।

आपराधियों से सख्ती से निपटने के अपने रवैये के लिए पहचाने जाने वाली राभा नागांव में मोरीकोलॉन्ग पुलिस चौकी की प्रभारी थीं और वह वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के लिए खबरों में थीं।

सड़क हादसे में मौत के बाद राभा के परिवार और दोस्तों ने किसी साजिश का आरोप लगाया है और इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\