देश की खबरें | असम पंचायत चुनाव: हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच अपराह्न डेढ़ बजे तक 43 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरों के बीच अपराह्न डेढ़ बजे तक अनुमानत: 43.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, दो मई असम में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरों के बीच अपराह्न डेढ़ बजे तक अनुमानत: 43.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 14 जिलों में सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े चार बजे तक जारी रहेगा।

यहां पहले चरण में 44.66 लाख पुरुष और 44.93 महिलाओं सहित 89.59 लाख से अधिक लोग मतदान करने के लिए पात्र हैं। मतदान के लिए 12,916 केंद्र बनाए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, अपराह्न डेढ़ बजे तक कछार जिले में सबसे अधिक 48.1 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि डिब्रूगढ़ में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां 35 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं और कुछ मतदान केंद्रों पर कुछ समय के लिए मतदान भी बाधित हुआ।

अधिकारी ने बताया कि कछार जिले के कटिगोरा के बोलीपार एल.पी. स्कूल पर बने केंद्र में एक घंटे के लिए मतदान रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में मोहनपुर-सलचापरा ग्राम पंचायत के लिए मतदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दो स्वतंत्र समूहों के लोगों के बीच कुछ मुद्दों पर बहस शुरू हो गई जिसके बाद हमला हो गया। इस केंद्र पर कम से कम दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि विवाद की स्थिति उस समय पैदा हो गई जब एक व्यक्ति कथित तौर पर अवैध मतदान करने आया और अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

चुनाव पर्यवेक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और विशेष केंद्र पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘एक घंटे बाद मतदान फिर शुरू हो गया और अब शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है।’’

कछार के सेरागी जिला परिषद में कांग्रेस उम्मीदवार कुबेर यादव प्रतिद्वंद्वी पार्टी के समर्थकों के हमले में घायल हो गए।

यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यह देखने गया था कि क्या मेरे मतदान ‘एजेंट’ मतदान केंद्र के अंदर हैं। भाजपा के समर्थक अचानक आए और मुझ पर हमला कर दिया।’’

पहले चरण में तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, धेमाजी, लखीमपुर, सोनितपुर, बिश्वनाथ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिलों में मतदान हो रहा है।

पहले चरण में 216 जिला परिषद, 94 आंचलिक पंचायत और 1,139 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं हर पात्र मतदाता से आज असम पंचायत चुनाव के पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं। आपका वोट मायने रखता है और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।’’

पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में सात मई को धुबरी, दक्षिण सलमारा, मनकचर, गोलपाड़ा, बोंगाईगांव, बारपेटा, बजाली, नलबाड़ी, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), होजई, नगांव, मोरीगांव और दरांग जिलों में मतदान होना है।

अगर पुनर्मतदान की स्थिति आती है तो प्रथम चरण के लिए चार मई को और दूसरे चरण के लिए नौ मई को इसके तहत मतदान होगा।

यहां दोनों चरणों के लिए मतगणना 11 मई को होगी।

असम राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 348 जिला परिषद और आंचलिक परिषद उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 325 सीट के साथ बढ़त बना ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\