हाईलाकान्दि (असम), 17 जून असम के विधायक निजाम उद्दीन चौधरी ने बलात्कार के एक मामले में शनिवार को हाईलाकान्दि जिले की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।
चौधरी के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उन्होंने हाईलाकान्दि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
साल 2018 में एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें अलगापुर से एआईयूडीएफ के विधायक चौधरी सह-आरोपी हैं।
लोक अभियोजक मनिका रॉय ने कहा, "अदालत ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली।"
बार-बार समन भेजने के बावजूद विधायक कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके चलते गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
चौधरी पहली बार 2016 में अलगापुर से विधायक चुने गए थे। साल 2021 के विधानसभा चुनावों में भी उन्हें जीत मिली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY