देश की खबरें | चार दिवसीय 'चिंतन शिविर' में शामिल होंगे असम के मंत्री, विधायक और नौकरशाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में मंत्रियों, विधायकों और नौकरशाहों के लिए पहली बार आयोजित चार दिवसीय 'चिंतन शिविर' का शनिवार को काजीरंगा में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 24 सितंबर असम में मंत्रियों, विधायकों और नौकरशाहों के लिए पहली बार आयोजित चार दिवसीय 'चिंतन शिविर' का शनिवार को काजीरंगा में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिविर की शुरुआत सद्गुरु के सत्र से होगी, जिसके बाद 'चिंतन शिविर' के उद्देश्यों पर एक प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

दूसरे दिन आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित योग सत्र के बाद, आर्ट ऑफ लिविंग के श्री रविशंकर का सत्र और ओपन हाउस चर्चा होगी।

चार-दिवसीय शिविर में विभिन्न सत्रों के दौरान बुनियादी ढांचे, सामाजिक क्षेत्र, ग्रामीण विकास, शहरी क्षेत्र, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों तथा राजस्व सृजन पर विषयगत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की आर्थिक सलाहकार परिषद की ओर से भी 26 सितंबर को एक प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिविर के समापन के दिन प्रतिभागियों को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी और नगांव के महामृत्युंजय मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड