देश की खबरें | असम : पूर्व मंत्री और असम गण परिषद के संस्थापक सदस्य थानेश्वर बोरो का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पूर्व मंत्री और असम गण परिषद (एजीपी) के संस्थापक सदस्य थानेश्वर बोरो का शुक्रवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

गुवाहाटी, 17 मई असम के पूर्व मंत्री और असम गण परिषद (एजीपी) के संस्थापक सदस्य थानेश्वर बोरो का शुक्रवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

बोरो का निधन यहां गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तीन बार के विधायक बोरो एजीपी सरकार में शिक्षा एवं राजस्व मंत्री रहे। उनके परिवार में एक बेटी है।

असम सरकार में मंत्री रानोज पेगु और यूजी ब्रह्मा ने अस्पताल परिसर में बोरो को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

बोरो के पार्थिव शरीर को बाद में अंबारी स्थित एजीपी मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी अध्यक्ष और मंत्री अतुल बोरा के साथ-साथ अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बोरो का अंतिम संस्कार कामरूप जिले में उनके गृह नगर रंगिया में किया जाएगा।

बोरो के निधन पर शोक प्रकट करते हुए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भावेश कालिता ने बोरो के निधन को राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया।

वहीं, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने बोरो की राजनीतिक विचारधारा को याद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)