देश की खबरें | असम में बाढ़ के हालात थोड़े बिगड़े, 14 हजार लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ के हालात मंगलवार को थोड़े बिगड़ गये और राज्य के तीन जिलों में करीब 14,000 लोग अब भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 11 अगस्त असम में बाढ़ के हालात मंगलवार को थोड़े बिगड़ गये और राज्य के तीन जिलों में करीब 14,000 लोग अब भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

इससे पहले राज्य के चार जिलों में 9,200 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: जयपुर लौटे सचिन पायलट, कहा- पार्टी से कोई मांग नहीं रखी, काम करता रहूंगा.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी, बकसा और मोरीगांव जिलों में बाढ़ के कारण 13,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित धेमाजी में 12,000 से अधिक लोग पीड़ित हैं जिसके बाद बकसा में 1,000 और मोरीगांव में 800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | राहत इंदौरी के निधन के बाद उन्हें आज रात 9.30 बजे इंदौर के छोटी खजरानी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 136 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें 110 लोग बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मारे गये और 26 लोगों की मौत भूस्खलन में हो गयी।

प्राधिकरण के अनुसार इस समय 89 गांव जलमग्न हैं और पूरे राज्य में 5,984 हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गयी है।

उसने कहा कि अधिकारी धेमाजी जिले में एक राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं। यहां 73 लोगों ने शरण ले रखी है।

जोरहाट जिले के निमतीघाट में ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं इसकी सहायक जिया भराली सोनितपुर के एनटी रोड क्रॉसिंग में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बुलेटिन के मुताबिक बोंगईगांव, कोकराझार और बकसा जिलों में बाढ़ के कारण तटबंध, सड़कें, पुल और पुलिया आदि टूट गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड