देश की खबरें | असम में बाढ़ के हालात गंभीर, पांच और व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ के हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। यहां 23 जिलों के 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं तथा पांच और लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 26 जुलाई असम में बाढ़ के हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। यहां 23 जिलों के 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं तथा पांच और लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है।

आधिकारिक बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: फाइनल ईयर UG और PG फोर्थ सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं की खबर को CMO ने किया खारिज.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में बताया कि बारपेटा तथा कोकराझार जिलों में दो -दो व्यक्तियों की मौत हुई तथा मोरीगांव जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई।

राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 128 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 102 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में और 26 की मौत भूस्खलन के कारण हुई।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कटनी जिले में आज रात 8 बजे से 2 अगस्त सुबह पांच बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, नियम नहीं पालन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई.

प्राधिकरण ने बताया कि राज्य में 24.76 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सर्वाधिक 4.7 लाख से अधिक लोग गोलपाड़ा में प्रभावित हैं।

उसने बताया कि राज्य में 101 नौकाएं तैनात की गई हैं और बीते 24 घंटे में जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने 188 लोगों को बचाया है।

शनिवार तक 27 जिलों के 26.37 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस