देश की खबरें | असम चुनाव: अखिल गोगोई ने हर विधानसभा में दमदार गैर-भाजपाई उम्मीदवार को वोट देने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद राइजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने शनिवार को एक खुले पत्र के जरिये असम के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में हर सीट पर दमदार गैर-भाजपाई उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

गुवाहाटी, 20 मार्च जेल में बंद राइजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने शनिवार को एक खुले पत्र के जरिये असम के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में हर सीट पर दमदार गैर-भाजपाई उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

शिवसागर विधानसभा सीट से उम्मीदवार गोगोई का जेल से भेजा गया खुला पत्र उनके राजनीतिक दल के सलाहकार डॉक्टर सीतानाथ काहकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पढ़कर सुनाया।

गोगोई ने कहा, ''मैं असम और उसकी जनता के भविष्य को लोकतंत्र-विरोधी भाजपा से बचाने के लिये जेल से यह पत्र भेज रहा हूं।''

उन्होंने जोर देकर कहा कि असम और उसकी जनता का भविष्य ''भाजपा के शासनकाल में अंधकारमय'' है।

गोगोई ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और भाजपा का विरोध करने वाले सभी लोगों से विधानसभा चुनाव में मिलकर भाजपा के खिलाफ वोट देने का अनुरोध किया।

उन्होंने अपील की, ''असम का भविष्य उसकी जनता के हाथों में है और उन्हें राज्य को बचाने के लिये अंतिम निर्णय लेना होगा। अगर असम को बचाना है तो भाजपा या उन लोगों को वोट न दें जो सीएए का समर्थन करते हैं।''

गोगोई ने कहा, ''पार्टी ने असम के संसाधनों को बेचकर राज्य का भविष्य दिल्ली के हवाले कर दिया। लिहाजा हमें चुनाव में मिलकर भाजपा और उसके गठबंधन साझेदारों को हराना है। समय की यही पुकार है और यही हमारा कर्तव्य है। यह जिंदगी और मौत का मामला है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी