देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री के ट्वीट ने प्रधानमंत्री मोदी के झूठ का पर्दाफाश किया: भाकपा-माले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि देश में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का “झूठ” पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के ट्वीट के बाद “उजागर” हो गया।

पटना, 25 जून भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि देश में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का “झूठ” पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के ट्वीट के बाद “उजागर” हो गया।

भट्टाचार्य ‘इंसाफ मंच’ के राज्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह संगठन अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं के लिए न्याय की मांग को लेकर उनकी पार्टी के साथ मिलकर काम करता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान एक पत्रकार को दिए गए मोदी के जवाब का जिक्र किया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में भारत में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।

भट्टाचार्य ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है और लोकतंत्र हमारी रगों में बहता है तथा देश में किसी से भी भेदभाव का सवाल ही नहीं उठता। उनका झूठ दो दिन बाद बराक ओबामा के बारे में असम के मुख्यमंत्री तथा मोदी की पार्टी के सदस्य के ट्वीट से उजागर हो गया।”

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पूछा गया था कि भारत में अल्पसंख्यकों के हालात के बारे में ओबामा के बयान को लेकर क्या असम पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने जाएगी।

शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को दावा किया था कि “भारत में कई हुसैन ओबामा” हैं और उनसे निपटना उनकी प्राथमिकता होगा।

भट्टाचार्य ने कहा, “आज देश की नींव पर हमला हो रहा है और संविधान को कुचला जा रहा है। आरएसएस-भाजपा का गठजोड़ खुले तौर पर हिंदू राष्ट्र का राग अलाप रहा है।”

उन्होंने दावा किया कि सांप्रदायिक उन्माद और अशांति अपवाद नहीं, बल्कि नियम बन गए हैं।

भट्टाचार्य ने कहा, “ऐसा लगता है कि देश में आतंक का राज कायम हो गया है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए व्यापक एकता समय की मांग है।”

उल्लेखनीय है कि ओबामा ने बृहस्पतिवार को सीएनएन को दिए साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि अगर भारत ‘जातीय अल्पसंख्यकों’ के अधिकारों की रक्षा नहीं करता तो इस बात की प्रबल आशंका है कि एक समय आएगा जब देश बिखरने लगेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू