देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर सीमा विवाद पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर राज्य और मिजोरम के बीच सीमा पर स्थिति और राज्य के विश्वविद्यालयों के संचालन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
गुवाहाटी, 31 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर राज्य और मिजोरम के बीच सीमा पर स्थिति और राज्य के विश्वविद्यालयों के संचालन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
गत 26 जुलाई को पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच अंतर-राज्यीय सीमा पर हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस को पांच जवानों और एक आम निवासी की मौत हो गई थी। इसके अलावा 50 से अधिक घायल हो गए थे।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीमा पर तनाव कम करने के उपायों पर चर्चा की ।
सरमा ने मुखी को यह भी बताया कि राज्य सरकार ने सीमा पर हुई हिंसा में मारे गए पुलिस जवानों के परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित कर दिये हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक के दौरान, उन्होंने विश्वविद्यालयों के कामकाज और उच्च शिक्षा की बदलती जरूरतों के लिहाज से विश्वविद्यालयों को अधिक उपयोगी और उत्तरदायी बनाने के लिए शुरू की जाने वाली पहलों पर भी चर्चा की।
इसमें कहा गया है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य में शैक्षणिक वातावरण को बदलने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)