देश की खबरें | अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा को लेकर असम के मुख्यमंत्री ने ठाकरे से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और उनसे आग्रह किया कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जो वर्तमान में नवी मुंबई के एक जेल में बंद हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 11 नवंबर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और उनसे आग्रह किया कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जो वर्तमान में नवी मुंबई के एक जेल में बंद हैं।

गोस्वामी के परिवार के सदस्यों ने यहां सोनोवाल से मुलाकात की और उनसे पत्रकार की सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्होंने टेलीफोन पर ठाकरे से बात की। परिवार के लोगों ने दावा किया कि उनके ‘‘जीवन को खतरा’’ है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: चुनाव नतीजों को लेकर दिग्विजय सिंह बोले-नीतीश जी को बड़ा दिल करके तेजस्वी के लिए सीएम पद की अनुशंसा करनी चाहिए.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे गोस्वामी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।’’

ठाकरे ने सोनोवाल को आश्वासन दिया कि वह गोस्वामी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। गोस्वामी असम के निवासी हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results: जीतनराम मांझी का चिराग पासवान पर तंज, जिस डाल पर बैठें उसे ही नहीं काटा करते.

बाद में सोनोवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और उनसे आग्रह किया कि मशहूर पत्रकार अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। गोस्वामी के परिजन ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है, जिसके बाद मैंने उनसे बात की।’’

गोस्वामी एक आर्किटेक्ट को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वर्तमान में नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\