देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं अधिकारी राज्य के 25 हजार से अधिक गांवों का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि वह सामाजिक बुनियादी ढांचे की कमी और विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के स्तर को समझने के लिए मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ 15 दिनों की अवधि में राज्य के 25,501 गांवों का दौरा करेंगे।

गुवाहाटी, 31 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि वह सामाजिक बुनियादी ढांचे की कमी और विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के स्तर को समझने के लिए मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ 15 दिनों की अवधि में राज्य के 25,501 गांवों का दौरा करेंगे।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शासन को सीधे लोगों तक ले जाने के लिए 'सार्वजनिक समाधान' नामक एक व्यापक कार्यक्रम के जरिये लोगों की नब्ज को समझने की एक पहल शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़े एकत्र करने और उनकी पहुंच का आकलन करने के लिए मंत्रिस्तरीय दौरे से पहले हर गांव में जाएंगे।

इन गांवों का मंत्रिस्तरीय दौरा एक से 15 अक्टूबर के बीच होगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापक स्तर पर आंकड़े संग्रह करके सभी योजनाओं के लाभार्थियों की संतृप्ति सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई कमी है तो उसे दूर करने के लिए अधिकारी ग्रामीण स्तर पर सामाजिक बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी