देश की खबरें | असम कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम मंत्रिमंडल ने रविवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 27 अक्टूबर असम मंत्रिमंडल ने रविवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी इस साल जुलाई से प्रभावी मानी जाएगी।

कैबिनेट बैठक की यहां अध्यक्षता करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, “इसके साथ, कुल डीए 53 प्रतिशत हो जाएगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर है।”

उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ डीए जुलाई से पूर्वव्यापी प्रभाव से देय होगा, और बकाया राशि का भुगतान अगले साल जनवरी से अप्रैल तक मासिक वेतन के साथ चार समान किस्तों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर से संशोधित डीए के साथ वेतन मिलेगा।

कैबिनेट ने असम चाय बागान भविष्य निधि योजना में पुराने प्रावधान को भी खत्म करने का फैसला किया, जिसके तहत 15,000 रुपये से अधिक मासिक वेतन वाले चाय बागान श्रमिक भविष्य निधि (पीएफ) लाभ नहीं ले सकते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “चूंकि, श्रमिकों का वेतन अब बढ़ रहा है, हम नहीं चाहते कि कोई भी पीएफ लाभ से वंचित रहे। इसलिए, 15,000 रुपये मासिक आय की सीमा को हटाने का फैसला किया गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी