देश की खबरें | असम विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिये 281 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिये कुल 281 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। पहले चरण में 27 मार्च को 47 सीटों पर मतदान होगा।

गुवाहाटी, 10 मार्च असम विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिये कुल 281 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। पहले चरण में 27 मार्च को 47 सीटों पर मतदान होगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

पहले चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का मंगलवार अंतिम दिन था।

राज्य के निर्वाचन अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस चरण में जिन चर्चित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये उनमें मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (माजुली सीट), असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा गोहपुर से उम्मीदवार रिपुन बोरा और नाजिरा सीट से प्रत्याशी तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया शामिल हैं।

नामांकन पत्रों की जांच 10 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिये 27 मार्च, एक अप्रैल, और छह अप्रैल को तीन चरण में चुनाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी