खेल की खबरें | एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप: निशा फाइनल में, नीलम और प्रिया कांस्य के लिए करेंगी मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पहलवान निशा दहिया ने एशियाई चैंपियनशिप में यादगार पदार्पण करते हुए मंगलवार को यहां करीबी मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर फाइनल में जगह पक्की की।

अस्ताना (कजाखस्तान), 11 अप्रैल भारतीय पहलवान निशा दहिया ने एशियाई चैंपियनशिप में यादगार पदार्पण करते हुए मंगलवार को यहां करीबी मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर फाइनल में जगह पक्की की।

  निशा 68 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की फेंग झोउ से 3-6 से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने शानदार वापसी कर 7-6 से जीत दर्ज की।

पच्चीस साल की पहलवान ने इससे पहले मंगोलिया की डेल्गेरमा एनखसैखान को क्वार्टर फाइनल में ‘ क्राइटेरिया’ से मात दी। किसी मुकाबले के बाद अगर पहलवानों का स्कोर बराबर रहा तो विजेता का फैसला क्राइटेरिया से होता है। इसमें अधिक अंक का दांव चलने वाले या आखिरी अंक बनाने वाला पहलवान विजेता बनता है।

निशा और एनखसैखान का मुकाबला 10-10 की बराबरी पर छूटा था।

वह स्वर्ण पदक मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता जापान की अमी इशी से भिड़ेंगी।

अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता नीलम और पहली बार सीनियर स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही 18 वर्षीय प्रिया क्रमशः 50 किग्रा और 76 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।

नीलम ने क्वार्टर फाइनल में स्थानीय दावेदार एल्लाडा मख्यदीनोवा को चित्त किया लेकिन सेमीफाइनल में इसी अंदाज में जापान की रेमिना याशीमोतो से हार गयी।

कैडेट विश्व चैम्पियन (2021) प्रिया ने चीनी ताइपे की हुई त्स चांग के खिलाफ क्वालिफिकेशन दौर का मुकाबला 2-1 से जीता लेकिन किर्गिस्तान की एपेरी मेडेट काजी से हार गईं।

नीलम कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की जिकी फेंग से भिड़ेंगी जबकि प्रिया का सामना जापान की मिजुकी नागाशिमा से होगा।

  डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन का हिस्सा बनने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धा कर रही सीतो (50 किग्रा) और सरिता मोर (59 किग्रा) पदक दौर में प्रवेश करने में असफल रहे।

सीतो स्थानीय पहलवान मरीना सेकनेवा से पहले दौर में हार कर बाहर हो गयी।

सरिता ने मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू को 4-1 और जापान की यूई सकानो को 6-1 से हरा कर शानदार आगाज किया लेकिन तीसरे दौर में चीन की पहलवान झूओमलगा के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

आनन्द आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\